
श्रीनगर , 27 June : बहुत जलद श्रीनगर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर और अधिक स्मार्ट स्टी बसें दौडेंगी क्योंकि श्रीनगर स्मार्ट स्टी लिमिटेड ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत श्रीनगर के लिए मंजूर की गई 100 नई बसें इस साल अक्टूबर-नवंबर में कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है।
श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि बसों को खरीदने की प्रक्रिया अभी चल रही है और इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा संभाला जा रहा है। अधिकारी ने कहा, हमें उम्मीद है कि बसों का पहला बैच इस साल अक्टूबर-नवंबर में आ जाएगा। टेंडरिंग की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा पूरी की जा रही हैं।
-1782554794123_v.webp)





