
पुणे , 26 June : पुणे के लोहगढ़ किले में व्यापारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस सनसनीखेज केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल से पुलिस की पूछताछ के दौरान लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसने जांच टीम को भी हैरान कर दिया है.
पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने दावा किया है कि केतन अग्रवाल के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग लगाते थे. इसके अलावा उसने यह भी कहा कि केतन के हकलाने की आदत उसे पसंद नहीं थी. इसी वजह से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी.
सिया का कहना है कि इन कारणों से ही उसने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है.
गिरफ्तारी के बाद कोई मिलने नहीं पहुंचा
लोनावाला ग्रामीण पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से अब तक सिया गोयल से मिलने कोई भी परिवार का सदस्य नहीं आया है. आमतौर पर ऐसे मामलों में परिजन थाने पहुंचते हैं लेकिन इस केस में स्थिति अलग दिख रही है. बताया जा रहा है कि सिया के माता-पिता और भाई घर पर मौजूद हैं लेकिन किसी ने भी अब तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है. दूसरी ओर सह-आरोपी चेतन के पिता पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी लेते रहे.
क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी
पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी कर रही है. इसके लिए लोहगढ़ किले पर डमी बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि यह समझा जा सके कि वारदात कैसे अंजाम दी गई.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल पर आरोपियों की पोजिशन क्या थी और हमला किस तरीके से किया गया. अधिकारियों के अनुसार अब तक मामला पूरी तरह परिस्थिति के सबूतों पर आधारित है, इसलिए हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है इस केस में पुलिस ने सिया गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या सिया ने कभी केतन से शादी को लेकर असहमति जताई थी या घर में इस रिश्ते को लेकर क्या बातचीत होती थी.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






