
श्रीनगर , 24 June : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जिला कुपवाड़ा के लोलाब और लालपोरा क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर जारी सरकारी धन के कथित गबन मामले में पूर्व ब्लाक विकास अधिकारी (बीडीओ), एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।
एसीबी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आरोपपत्र एफआईआर नंबर 02/2020 के तहत पुलिस थाना एसीबी बारामूला में दर्ज मामले से संबंधित है और इसे विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निरोधक), बारामूला की अदालत में प्रस्तुत किया गया है।
-1782301079442_v.webp)






