
श्रीनगर, 19 June : समुद्रतल से लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरेश्वर धाम के दोनों यात्रा (बालटाल-पवित्र गुफा और पहलगाम-पवित्र गुफा) मार्गाेंं पर किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की मदद के लिए 45 पर्वतीय बचाव दल (माउंटेन रेस्क्यू टीम) चिह्नित स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।
आपको बता दें कि श्री अमरेश्वर धाम जिसे श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के नाम से भी पुकारा जाता है, की वार्षिक तीर्थयात्रा-2026, तीन जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर प पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने गुरुवार को अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों पर तैनाती के लिए 45 पर्वतीय बचाव दलों (माउंटेन रेस्क्यू टीमों) को रवाना किया।





