
नगरोटा , 31 Mar : नगरोटा इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के बाद तवी नदी से तीसरे बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही लापता तीनों बच्चों की तलाश पूरी होने पर सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात 5 बच्चे तवी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर 3 बच्चे बह गए। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को 2 बच्चों के शव बरामद किए गए थे, जबकि आज तीसरे बच्चे का शव भी नदी से निकाल लिया गया। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान को समाप्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीमों के लगातार प्रयास से सभी लापता बच्चों को ढूंढ लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।





