
पुंछ , 31 Mar : मुगल रोड को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को सुबह कुछ समय के लिए बंद रहने के बाद इस मार्ग को हल्के वाहनों (एलएमवी) के लिए फिर से खोल दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति पहले की तरह जारी रहेगी। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और सफर के दौरान पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।





