
नई दिल्ली , 30 Mar : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राज्यपाल पद संभालने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली आधिकारिक बैठक थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के दौरान राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल प्रदेश में चल रही विभिन्न प्रमुख पहलों की जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान और टीबी-फ्री हिमाचल अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. राज्यपाल ने बताया कि इन अभियानों के जरिए नशामुक्त समाज और टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति पाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.
केमिकल-फ्री कृषि से स्वास्थ्य को बढ़ावा
कविंदर गुप्ता ने बैठक में यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के किसान और बागवान धीरे-धीरे रासायनिक खेती से हटकर केमिकल-फ्री खेती की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने इस पहल को और विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी दीर्घकालिक सुधार होगा. राज्यपाल ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल विकास मॉडल बताया.
राज्यपाल ने साझा किया हिमाचल के विकास मॉडल का अनुभव
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से इन योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और साझेदारी से ही समग्र विकास, बेहतर जनकल्याण और सतत प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सतत विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







