
श्रीनगर, 28 Mar : ज़ोजिला दर्रे पर हुए भीषण हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को शनिवार को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर जमी भारी बर्फ और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है, इसलिए फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ज़ोजिला पास पर अचानक हिमस्खलन आने से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
अधिकारियों ने बताया कि जब तक सड़क से पूरी तरह बर्फ और मलबा नहीं हटाया जाता, तब तक हाईवे को ट्रैफिक के लिए नहीं खोला जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।
राहत और बचाव कार्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, लद्दाख पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







