
LPG vs Induction , 20 , Mar : मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर भारत तक दिखाई दे रहे हैं. कई जगहों पर एलपीजी गैस (LPG gas) की कमी की खबरें आ रही हैं. ऐसे में लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन (Induction) चूल्हे की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. लेकिन सवाल यही है कि आखिर एलपीजी और इंडक्शन में से कौन ज्यादा किफायती है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
कीमत और खर्च का फर्क
भारत में एक एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर 900 से 1100 रुपये के बीच मिलता है. वहीं इंडक्शन चूल्हा बिजली से चलता है, जिसकी दर लगभग 6 से 9 रुपये प्रति यूनिट होती है. इंडक्शन पर खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर तक खाना बनाते हैं.
किसमें ऊर्जा की ज्यादा बचत
एलपीजी गैस में लगभग 50-60% ऊर्जा ही खाना पकाने में काम आती है, बाकी गर्मी बर्बाद हो जाती है. वहीं इंडक्शन में 80-90% ऊर्जा सीधे बर्तन तक पहुंचती है. इसी कारण इंडक्शन पर खाना जल्दी पकता है और ऊर्जा की बचत भी ज्यादा होती है.
उपयोग और सुविधा
इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना आसान और सुरक्षित माना जाता है. चाय बनाना, दूध गरम करना या हल्का खाना तैयार करना इसमें जल्दी और सस्ता पड़ सकता है. लेकिन इंडक्शन के लिए लगातार बिजली जरूरी होती है. दूसरी तरफ एलपीजी की सबसे बड़ी ताकत उसकी भरोसेमंदता है. बिजली चली जाए तब भी गैस चूल्हा चलता रहता है, इसलिए गांव और छोटे शहरों में यह ज्यादा पसंद किया जाता है.
शुरुआती खर्च
इंडक्शन इस्तेमाल करने के लिए खास (इंडक्शन-फ्रेंडली) बर्तनों की जरूरत होती है, जिससे शुरुआत में थोड़ा अतिरिक्त खर्च हो सकता है. जबकि एलपीजी में पुराने बर्तन ही काम आ जाते हैं.
क्या है बेहतर विकल्प?
अगर आप रोजमर्रा का हल्का या मध्यम खाना बनाते हैं, तो इंडक्शन आपके लिए सस्ता साबित हो सकता है. लेकिन दाल, चावल या लंबे समय तक पकने वाले भोजन के लिए कई बार एलपीजी ज्यादा सुविधाजनक लगता है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






