
मिडिल ईस्ट , 19 Mar : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान को एक बड़ा झटका लगा है। देश के सुरक्षा प्रमुख Ali Larijani की तेहरान में एक सटीक इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान के उपनगर पारदीस में उनकी बेटी के घर पर हुआ, जहां वह गुप्त रूप से पहुंचे थे। इस हमले में उनके बेटे, एक डिप्टी और कई अंगरक्षक भी मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लारीजानी पिछले दो हफ्तों से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे ताकि इजरायली खुफिया एजेंसियों से बच सकें।
लेकिन उनकी पहचान और लोकेशन का खुलासा कथित तौर पर स्थानीय लोगों की जानकारी से हुआ। बताया जा रहा है कि हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रमों और रैलियों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें लोगों की नजर में ला दिया, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यही “मानवीय मुखबिरी” (human intelligence) इस हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।
क्यों थे “नंबर वन टारगेट”?
Ali Larijani को ईरान की सुरक्षा रणनीति का मुख्य दिमाग माना जाता था। Ali Khamenei की मौत के बाद वह सत्ता के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक थे और इजरायल के लिए प्रमुख लक्ष्य बन गए थे। लारीजानी की मौत से पहले ही, बासिज बल के प्रमुख गोलमरेजा सुलेमानी भी इजरायली हमले में मारे जा चुके थे। इससे ईरान के सुरक्षा ढांचे को लगातार झटके लग रहे हैं। ईरान ने इस हमले को “हत्या” करार देते हुए बदला लेने की कसम खाई है। सेना प्रमुख अमीर हातमी ने चेतावनी दी है कि जवाब “निर्णायक और कठोर” होगा।







