
श्रीनगर , 5 Feb : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें 10 घर जल कर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के श्रीनगर के चट्टबल इलाके में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है जिससे पास-पास बने रिहायशी घरों के एक समूह को काफी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 10 से ज़्यादा रिहायशी इमारतों को नुकसान हुआ है। सुबह आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई और एक मिनट के अंदर पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर फायर फाइटिंग टीमों ने देखा कि 3-4 घर पहले से ही आग की लपटों में घिरे हुए थे। दो से तीन LPG सिलेंडर फटने के बाद स्थिति और खराब हो गई, जिससे आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई।” उन्होंने बताया कि कुल 8-10 घर जलकर खाक हो गए।
उन्होंने कहा कि दोबारा आग लगने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







