
कटरा , 1 Feb : श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यात्रा मार्ग पर स्थित सांझीछत के पास एक तेंदुए (Leopard) को देखा गया है। तेंदुए की मौजूदगी का CCTV में पता चला है। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।





