फेतहपुर, अभी तक हम लोग लुटेरी दुल्हन या फिर विवाह के चार दिन बाद धन तथा गहने लेकर फरार होने वाली पत्नी की खबरें सुनते या देखते रहे हैं। फतेहपुर में तो कहानी उलट गई। यहां के युवक ने फेसबुक पर कोलकाता की युवती से विवाह किया और फिर उसके घर गया। कुछ दिन रहने के बाद युवती अपनी पत्नी के घर से जेवर और काफी कैश लेकर भाग गया। महिला अब पुलिस की शरण में है।
दिपाली (बदला हुआ नाम) का कहना है कि फतेहपुर के अभिषेक आर्या से फेसबुक से दोस्ती हुई। इस जान पहचान के बाद दोनों दूर से पारिवरिक रिश्तेदार निकले। इसके कुछ दिन बाद अभिषेक शादी के लिए दबाव बनाने लगा। महिला का कहना है कि अभिषेक ने इस दौरान वीडियो कॉल पर गले में ब्लेड लगाकर आत्महत्या करने की धमकी तक दे डाली। उसका कहना था कि तुम नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा। दिपाली ने इस बात को नजरअंदाज किया लेकिन अभिषेक तो दिल्ली से सीधे फ्लाइट पकड़ कोलकाता पहुंचा गया।
कोलकाता पहुंचकर अभिषेक ने दिपाली को समझा-बुझा कर शादी के लिए मना लिया। उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों लोग होटल में रुके। इसके बाद अपने घर लौटे। इसी बीत शातिर उसके घर के लॉकर में रखे तीन लाख के जेवर सहित एक लाख नकद लेकर भाग गया। महिला का कहना है कि अभिषेक के पिता राजू आर्या बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करते हैं। अब तो वह भी घर से गायब हैं।
तुम नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा
कोलकाता की महिला ने बिना कुछ पड़ताल के फेसबुक वाले दोस्त के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला को उसके पति ने ऐसा झटका दिया जिसे वो जिंदगीभर भूल नहीं पाएगी। महिला का आरोप कि शादी के बाद वो पति के साथ कोलकाता में रहने लगी। कुछ ही दिन बाद उसका पति घर में रखे जेवर और कैश पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गया। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कोलकाता की एक महिला का फतेहपुर के अनजान शख्स के साथ प्यार परवान चढ़ा। प्यार भी ऐसा कि कुछ ही दिनों बाद महिला किसी भी कीमत पर विवाह करने को राजी हो गई। उसका प्रेमी भी कहता था कि तुम नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा। इसके बाद उसने वाकई में पत्नी को तगड़ी आर्थिक चोट देकर उसकी ‘गर्दन’ ही काट ली।
कोलकाता की एक महिला ने परेशान होकर एक वर्ष बाद अपने धोखेबाज पति के घर फतेहपुर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसने फतेहपूर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस महिला का कहना है कि शादी से पहले यह आत्महत्या की धमकी देता था। वह कहता था कि तुम अगर शादी के लिए नहीं मानी तो ब्लेड से गर्दन काटकर आत्महत्या कर लूंगा। अब वह धोखा देकर फरार हो गया है।
एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कोलकाता पुलिस के साथ एक पीडि़ता आई थी जिसके लिए कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी को मदद के लिए लगाया गया है। अब जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने शिकायत दी है कि फतेहपुर के एक लड़के ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और फिर शादी कर ली। फिर कुछ समय बाद लड़का पैसा और गहने लेकर फरार हो गया। इसी के संबंध में कोलकाता में मुकदमा लिखा गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष कोतवाली और सीओ सिटी को निर्देशित किया गया कि इस मामले में उनकी मदद की जाए जिससे ठीक तरीके से मामले की जांच की जा सके।