
कटड़ा, 23 Nov : सर्द हवाओं के बीच भी श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर उत्साह बरकरार है। मौसम में ठंडक बढ़ने के बावजूद श्रद्धालु पूरे जोश के साथ परिवार और मित्रों सहित मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी मौसम सामान्य रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर यात्रा करते नजर आए।
मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे तथा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं।
इन सुविधाओं का लाभ उठाकर श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार यात्रा पूरी कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ श्रद्धालु पवित्र गर्भ जून गुफा में भी माथा टेककर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।






