
जम्मू, 16 Nov : जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार में हुई राजकुमार मार्तेंड सिंह और रिया बादल की शादी इन दिनों चर्चा में है। जम्मू में अमर महल में रविवार को राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल का भव्य विवाह समारोह (रिसेप्शन) आयोजित हुआ। इस दौरान राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल के पहनावे में डोगरा विरासत की झलक देखने को मिली।
राजकुमार ने क्रीम रंग की बारीक कढ़ाई वाली शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी, कमरबंद और कंधे पर शाही पटका धारण किया। वहीं, रिया ने गुलाबी और लाल रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उनके लिबास पर सुनहरी कढ़ाई और बारीक कारीगरी की गई थी। इसे डोगरी सूट कहा जाता है।
सिर पर ओढ़नी, माथे का पारंपरिक आभूषण, नथ और ग्रीन स्टोन से सजे गहनों ने उनके शाही लुक को खास बना दिया। डोगरा संस्कृति में पगड़ी, कमरबंद, रंगीन परिधान और पारंपरिक आभूषण केवल सजावट का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि सामाजिक पहचान और उत्सवों की परंपरा से भी जुड़े रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से डोगरा राजदरबार का पहनावा शाही गरिमा, स्थानीय कारीगरी और क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रभावों का संगम रहा है।

इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निधि ने जम्मू के अमर महल में आयोजित मार्तंड सिंह और रिया बादल के विवाह स्वागत समारोह में शिरकत की।

बहू कुंवरानी रिया बादल सिंह का अमर महल में पारंपरिक ‘वधू प्रवेश’ समारोह के जरिए स्वागत किया गया।

परिवार के अनुसार, वधू प्रवेश समारोह डोगरा संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक खास आयोजन था। इस रस्म के साथ मार्तंड और रिया के जीवन की नई शुरुआत हुई। परिवार ने इसे अपने लिए हमेशा याद रहने वाला भावुक और खुशी का पल बताया।

लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में रिया बादल बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजकुमार मार्तंड सिंह भी शेरवानी और पगड़ी में अपने शाही लुक में खूब जंच रहे थे। मार्तंड सिंह, युवराज विक्रमादित्य सिंह और युवरानी चित्रांगदा राजे के पुत्र तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह के पौत्र हैं।

बता दें कि मार्तंड सिंह और रिया बादल की शादी के बाद नई दिल्ली में पंजाबी रीति-रिवाज से हुए आनंद कारज की तस्वीरें भी सामने आई।

इस रॉयल वेडिंग के बाद रिया और मार्तंड की पुरानी तस्वीरें भी देखी जा रही हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री एवं उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह भी विवाह स्वागत समारोह में शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से सांसद और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मार्तंड सिंह और रिया बादल के विवाह स्वागत समारोह में शामिल हुए।


)
)


