
श्रीनगर , 30 Oct : अनंतनाग जिले में विभिन्न अभियानों के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चरस, चरस पाउडर और हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि श्रीगुफवारा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने नाका चेकिंग के दौरान पहलगाम के लेहंदाजन निवासी शब्बीर अहमद दीदार पुत्र गुलाम कादिर दीदार) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.570 किलोग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ।
मलाखनाग में नाके के दौरान युवक से 13 ग्राम हेरोइन मिली
पुलिस ने उनके पास से 30.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इस बीच, मलाखनाग में नाका चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने अनंतनाग के काजी मोहल्ला निवासी फरदीन अहमद खान उर्फ समीर खान पुत्र बशीर अहमद खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
सात ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। एक और अभियान में, पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने नियाना निवासी ओवैस हसन अलाई पुत्र गुलाम हसन अलाई को गिरफ्तार किया।





