
उत्तराखंड , 3 Oct : तीन दिनी लंबे वीकेंड के कारण उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पैक हो गए हैं। शनिवार को मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, कैंचीधाम में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पर्यटक वाहनों से सड़कें जाम हो गई। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे।
पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल हो चले हैं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मसूरी और नैनीताल में तो आलम ये रहा कि पर्यटकों को होटल में कमरे तक नहीं मिल पाए। कुछ पर्यटक लौट गए तो कुछ ने फुटपाथ पर रात गुजारी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जाम का झाम लगा रहा है। रविवार को भी
-1791026624373_v.webp)


-1791021998069_v.webp)


