
श्रीनगर, 2 Oct : मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घाटी में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक घाटी में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि, 6 अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। 8 अक्टूबर से घाटी के अधिकांश हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में, बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
अधिकारियों के अनुसार, इस बीच तापमान में भी गिरावट आ जाएगी। मौसम विभाग, श्रीनगर ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम में होने वाले संभावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए सेब और धान की कटाई के साथ-साथ खेती से जुड़े अन्य काम जारी रखें।
घाटी के पहाड़ों पर पहले ही तीन बार हो चुकी बर्फबारी
बता देते है कि यदि यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो घाटी में यह इस मौसम की सब से भारी बर्फबारी होगी। हालांकि इससे पहले घाटी के पहाड़ों पर अब तक मौजूदा मौसम में तीन बार बर्फबारी हो चुकी है।
अल नीनो के असर से शुष्क रह सकती है कश्मीर की सर्दी
मौसम विशेषज्ञों ने भविषयवाणी की थी कि इस वर्ष अल नीनो प्रभाव के चलते सर्दियों के मौसम में घाटी में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।बर्फबरी व बारिश कम या न होने के बराबर होगी और तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
इधर, इस बीच आज घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहे। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में दिनभर धूप छाई रही जबकि बाकी क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहा। संबंधित विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क ही बने रहेंगे।
/rising-kashmir/media/media_files/2026/10/02/1000679245-2026-10-02-16-31-48.jpg)


-1791021998069_v.webp)



