
तेल अवीव, 1 Sep : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 (FZ1073) को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
UAE का विशेष अभियोजन दल अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस घटना का संबंध किसी आतंकवादी गतिविधि या पूर्व नियोजित साजिश से था। आखिर किसके कहने पर यह हमला किया गया।
जांचकर्ता मामले के सभी पहलुओं और उद्देश्यों की जांच पड़ताल करेंगे, जिसमें संभावित आतंकवादी गतिविधि, पूर्व-नियोजित साजिश या किसी बाहरी निर्देश से इसके जुड़ाव की जांच भी शामिल है।
ओमानी पायलट के खिलाफ होगी जांच
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब विमान को क्रैश कराने की कोशिश के आरोपी ओमानी पायलट के खिलाफ शुरुआती जांच करेगा। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया जाएगा। एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब की जांच पूरी होने के बाद इजरायल को UAE की जांच से कई अहम व महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
आतंकवादी गतिविधियों की भी होगी जांच
फ्लाईदुबई के अनुसार, विमान में मौजूद चालक दल के सदस्यों (क्रू मेंबर्स) ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित किया। यूएई के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच में घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और उद्देश्यों की पड़ताल की जाएगी। इसमें संभावित आतंकवादी गतिविधि या इरादे और यह पता लगाना भी शामिल है कि क्या यह कोई पूर्व-नियोजित साजिश थी।



-1791021998069_v.webp)



