
अयोध्या,1 Sep : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने व उसकी जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपतराय पहली बार रामनगरी में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे प्रारंभ होगा।
चंपतराय का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और पुलिस जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी। चंपतराय श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और राम मंदिर निर्माण से जुड़े सर्वप्रमुख चेहरों में रहे हैं।
अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम विहिप के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में फाउंडेशन की गतिविधियों और अशोक सिंहल के योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।



-1791021998069_v.webp)



