
जम्मू , 30 Sep : मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सोनमर्ग टनल के अंदर एक प्राइवेट गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CU-3738 वाली गाड़ी में टनल से गुज़रते समय अचानक आग लग गई।
आग लगते ही हरकत में आई इमरजेंसी टीम
घटना की सूचना मिलते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।



-1791021998069_v.webp)



