
जम्मू , 30 Sep : यात्री वाहनों के शीशों पर स्टिकर, पर्दे, काली फिल्म या दृश्यता कम करने वाली अन्य सामग्री लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीमें सड़कों पर वाहनों की जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि शीशों पर ऐसी कोई भी सामग्री न लगाएं, जिससे चालक को आगे या आसपास का दृश्य साफ दिखाई न दे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक के लिए सड़क और आसपास की स्थिति स्पष्ट दिखाई देना बेहद जरूरी है।



-1791021998069_v.webp)



