निर्यातकों का कहना है कि 100 प्रतिशत शुल्क लगने के बाद अमेरिका से होने वाला निर्यात बंद हो जाएगा। इतने अधिक शुल्क पर निर्यात व्यावहारिक नहीं रह जाएगा। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है जहां सालाना 88 अरब डॉलर का निर्यात किया जाता है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के महानिदेशक एवं सीईओ अजय सहाय ने बताया कि अमेरिका के सीनेट ने प्रस्ताव जरूर पारित कर दिया है, लेकिन भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत का शुल्क लगने से अमेरिका में भी महंगाई बढ़ जाएगी।
वहां पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। इतना जरूर है कि सीनेट के इस फैसले से भारतीय निर्यात अनिश्चितता की ओर बढ़ रहा है। 100 प्रतिशत शुल्क लगने के बाद भारतीय वस्तु अमेरिका के बाजार में काफी महंगी हो जाएगी, जिससे उनकी बिक्री खत्म हो जाएगी।
अमेरिका में लेदर आइटम का निर्यात करने वाले एवं काउंसिल ऑफ लेदर एक्सपोर्ट के पूर्व चेयरमैन आर के जालाना ने बताया कि अमेरिका में उनके माल के खरीदारों ने फिलहाल भारत पर 100 प्रतिशत शुल्क लगने के कोई संकेत नहीं दिए है और वे पहले की तरह ही सामान्य रूप से माल खरीदने की बात कर रहे हैं। परंतु 100 प्रतिशत शुल्क लगता है तो अमेरिका होने वाला निर्यात सिर्फ प्रभावित नहीं होगा, पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।
फिलहाल अमेरिका फार्मा, मोबाइल फोन जैसे कई भारतीय आइटम पर कोई शुल्क नहीं लेता है या फिर इन पर मात्र 2-2.5 प्रतिशत का शुल्क लगता है। अब देखना यह होगा कि 100 प्रतिशत का शुल्क लगने पर इन आइटम को पहले की तरह शुल्क से मुक्त रखा जाता है या फिर उन पर शुल्क लगता है।
फार्मा का सबसे अधिक निर्यात भारत अमेरिका में ही करता है। मोबाइल फोन का निर्यात प्रभावित हुआ तो भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग पर भी असर पड़ेगा जिससे रोजगार प्रभावित होने लगेंगे।
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







