देहरादून, 15 SEp : नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा का दल नेपाल जाएगा। इसके लिए अब तक विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सभा की ओर से 60 लाख रूपये जमा कराएं है।
मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत कार्य के लिए अब तक करीब 60 लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं। एक दो दिनों में दल नेपाल पहुंचकर स्थानीय स्तर पर राहत सामग्री खरीदेगा और जरूरतमंद परिवारों तक स्वयं सहायता पहुंचाएगा।







